फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shivam of Hadam village became flying officer

Tehri News: हड़म गांव के शिवम बने फ्लाईंग आफिसर

Sun, 18 Dec 2022 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Shivam of Hadam village became flying officer
भारतीय वायु सेना में चंबा ब्लॉक के हड़म गांव निवासी शिवम कोठारी फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। शिवम के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। शिवम की पोस्टिंग कर्नाटक के बीदर में हुई है।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के हडम गांव निवासी शिवम कोठारी ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 17 दिसंबर को भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद में हुई पीओपी में शिवम पास आउट हुए हैं। उनके पिता सुनील गोपाल कोठारी व्यापारी जबकि माता सुषमा कोठारी गृहणी हैं। बताया कि शिवम ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा चंबा से ही प्राप्त की है।
विज्ञापन

शिवम को बचपन से ही भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा रहा है। बताया कि उनके बेटे की पहली पोस्टिंग फ्लाइंग ऑफिसर फाइटर के रूप में कर्नाटक के बीदर में हुई है। शिवम को मिली कामयाबी से हड़म गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। शिवम ने सफलता का श्रेष्य माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed