फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sheetal and Mohan topped the 600 meter race

600 मी. दौड़ में शीतल और मोहन रहे अव्वल

Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sheetal and Mohan topped the 600 meter race
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दूसरे के शुभारंभ पर मार्च पास्ट करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। कृषि मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी है। खेलों के माध्यम से बच्चे देश सेवा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने मेला समिति को खेल संपन्न कराने के लिए ऊंची कूद और कबड्डी मैट देने की घोषणा की। अंडर-14 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में शीतल और मोहन सिंह प्रथम रहे। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि खेल से श्री कुंजापुरी मेले की पहचान बनी है। कार्यक्रम में जमुना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। 40वीं पीएसी हरिद्वार के मेजर योगेंद्र मोहन और एनसीसी के प्लाटून कमांडर मयंक सेमवाल के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। 14 वर्षीय बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बैराई गांव के मोहन सिंह प्रथम, बडल के अरविंद सिंह द्वितीय और चाका के सचिन तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पावकी देवी की शीतल जेठुड़ी पहले, पोखरी की पूजा दूसरे और जीजीआईसी नरेंद्रनगर की साधना तीसरे स्थान पर रहीं। मार्च पास्ट में पीएसी, एनसीसी, माउंट कार्मल किश्चियन एकेडमी, शिशु मंदिर, श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल, जीआईसी व जीजीआईसी नरेंद्रनगर, माध्यमिक स्कूल बडल और बमणगांव के स्कूली छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेश गुसाईं, राममोहन नौटियाल, दाताराम भट्ट, रफीक अहमद, बीईओ ओपी वर्मा, श्याम सिंह सरियाल, राजू भारती, उत्तम सिंह रावत, चित्रा भट्ट, प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद, खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, जयंत कुमार, सुमन गुप्ता, प्राचार्य डॉ. जानकी पंवार आदि मौजूद रहे।

----
पानी से भरे मैदान में खेलमंत्री का इंतजार करते रहे बच्चे
श्री कुंजापुरी मेेले में खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आए स्कूली छात्र-छात्राओं को खूब फजीहत झेलनी पड़ी। आयोजकों की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे खेलों का शुभारंभ होने का कहा गया था, जिससे सभी स्कूलों के करीब 450 छात्र-छात्राएं रिमझिम बारिश में पानी से भरे मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच गए। बताया गया कि खेल मंत्री शुभारंभ करने पहुंच रहे हैं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी जब दोपहर बाद दो बजे तक खेलमंत्री नहीं पहुंचे तो स्थानीय विधायक और कृषिमंत्री ने खेलों का शुभारंभ किया। सुबह से भूखे बच्चों को तीन बचे लंच मिल पाया। इस अव्यवस्था पर कई लोगों ने आयोजकों के प्रति खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed