फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shaheed fair begins with cultural programs in truth

सत्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहीद मेला शुरू

Wed, 27 Apr 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shaheed fair begins with cultural programs in truth
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी राजकीय बहुउद्देशीय स्मृति मेला सत्यों में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान शहीद सकलानी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी स्मृति मेला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। उन्होंने शहीद सकलानी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके देश और समाज के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों को याद किया। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि मेले में सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। लोक गायक अर्जुन सेमलियाट, सुरेंद्र कोहली और लोक गायिका मंजू नौटियाल ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, राज्यमंत्री संजय नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, अखिलेश उनियाल, अनुसूया प्रसाद उनियाल, सोमवारी लाल उनियाल, बुद्धि प्रसाद सेमवाल, मेला समिति के कमलेश सकलानी, ऋषिराम सेमवाल और अरविंद सकलानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed