{"_id":"61646ce78ebc3e0c52473dac","slug":"seven-people-of-coal-tar-thief-gang-arrested-new-tehri-news-drn393098466","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल चोर गिरोह के सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल चोर गिरोह के सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारकोल के ड्रम चोरी करने वाले गिरोह के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने तीन अलग-अलग स्थानों से तारकोल के 35 ड्रम चोरी किए थे। पकड़ी गई तारकोल की कीमत बाजार में साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में चार अक्तूबर को केंद्र सिंह चौहान निवासी बुड़ोगी नई टिहरी ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी फर्म को बुडोगी मार्ग के डामरीकरण का ठेका मिला है। लेकिन तीन अक्तूबर की रात को अज्ञात चोरों ने बुडोगी से 14 ड्रम तारकोल चोरी कर लिए। उन्होंने चोरों के वाहन की फोटो भी उपलब्ध कराई थी। जबकि 10 अक्तूबर को ठेकेदार सुरेश डोभाल निवासी नई टिहरी ने भी 11 ड्रम चोरी होने की तहरीर दी थी। वहीं, रुद्रप्रयाग में तारकोल के 10 ड्रम चोरी होने का केस दर्ज हुआ था। बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छानबीन के बाद अमित, शुभम, विश्वास कुमार, सोनू कुमार, छोटू कुमार, मुकेश और मनोज सभी निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को रविवार रात रानीचौरी-गजा मोटर मार्ग पर तीन पिकअप वाहनों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तारकोल के 35 ड्रम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई योगेश खुमरियाल, सचिन पुंडीर, योगेंद्र चौहान, संदीप, सुनील, राकेश, हिमांशु चौधरी आदि शामिल थे।