{"_id":"5e90926b8ebc3e775269c0e0","slug":"services-of-district-hospital-started-in-chc-chamba-new-tehri-news-drn3414032155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की सेवाएं सीएचसी चंबा में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की सेवाएं सीएचसी चंबा में शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय बौराड़ी को पूरी तरह से कोविड वार्ड में तब्दील करने के बाद मरीजों की समस्याओं को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में शुरू की गई हैं। स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए गायनी वार्ड की सुविधा भी शुरू की गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी को पूरी तरह से कोविड वार्ड में बदला गया है। इससे अस्पताल में ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। चंबा सीएचसी में भी ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं, जिससे अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला चिकित्सालय की सभी सेवाएं सीएचसी चंबा हस्तांतरित कर दी गई हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुखराज का कहना है कि सामान्य ओपीडी और गायनी वार्ड शुरू हो गया है। इस बाबत जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि चंबा सीएचसी में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर और गायनी की तैनाती करने के साथ ही वहां ईसीजी, रक्त जांच सुविधा भी शुरू की गई है। सीएमएस ने बताया कि वहां जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू कराई जाएगी।