फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Semwal village road is hanging in the balance for 15 years

15 साल से अधर में लटकी है सेमवाल गांव की सड़क

Mon, 23 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Semwal village road is hanging in the balance for 15 years
थौलधार ब्लॉक में जुआ पट्टी के सेलूर और सेमवाल गांव कुछ लोगों के विरोध के कारण सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे ग्रामीणों को खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुआ पट्टी में सेमवाल गांव, सेलूर, सिनाणूं और डाबरी गांव के लिए वर्ष 2005 में तीन किमी सड़क की स्वीकृति मिली थी। सर्वे कराने के बाद काम शुरू कराने के लिए लोनिवि को 56 लाख भी मिल गए थे, लेकिन डाबरी गांव के कुछ लोगों के विरोध के कारण अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। डाबरी की प्रधान सुनीता रणावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना कृषाली और दिनेश कृषाली ने बताया कि अन्य गांव वालों की भांति डाबरी गांव के लोग भी सड़क से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उस गांव के जो लोग देहरादून और दिल्ली आदि जगहों पर निवासरत हैं वह अपने खेत देने को तैयार नहीं हैं। जिससे गांव के लिए 15 साल पहले स्वीकृत सड़क नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

जुआ पट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग कालूढ़ाबा से सेमवाल गांव तक के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत है। उसके लिए 56 लाख भी मिले हैं, लेकिन डाबरी गांव के कुछ लोगों के विरोध के कारण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। सड़क का एलाइनमेंट बदलना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएस खोलिया, ईई लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed