{"_id":"57a8c2bf4f1c1b8667ee473d","slug":"sdo-surrounded-by-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने एसडीओ को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा टिहरी)। खाड़ी के बाद अब नगर क्षेत्र में भी विद्युत बिलो में अनियमितताओं ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को ऊर्जा निगम कार्यालय में तालाबंदी कर एसडीओ का घेराव किया। उन्होंने सुधार नहीं होने तक बिल जमा नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में विद्युत बिल मनमर्जी से भेजे जाने पर उपभोक्ताओं की जेब पर निगम डाका डाल रहा है। बिलों में अतिरिक्त अधिभार जोड़े जाने से गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम कार्यालय में तालाबंदी कर एसडीओ एसके गौतम का घेराव किया। वक्ताओं ने कहा कि समय पर मीटर रीडिंग नहीं लिए जाने के कारण देरी से उपभोक्ताओं को अधिभार जोड़कर बिल भेजा गया है। ऐसे में निगम की लापरवाही की सजा लोगों को भुगतनी पड़ रही है। जिस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि बिलों में जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही लोग शांत हुए। घेराव करने वालों में साहब सिंह चौहान, रघुवीर रावत, बिजेंद्र नेगी, एसएस तोपवाल, महावीर नेगी, डीएस नेगी, डीएस राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन