बौराड़ी स्टेडियम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और टिहरी टाईगर क्लब की संयुक्त पहल पर आयोजित क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में स्कोर कीपर क्लब की टीम ने माउंटेन क्लब को 10 रन से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। तीन विकेट लेने वाले स्कोर कीपर क्लब के निर्मल पंवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
क्रिकेट लीग के तीसरे दिन मैच का शुभारंभ कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मुर्तजा बेग ने किया। लीग के तीसरे मैच में स्कोर कीपर क्रिकेट क्लब के कप्तान निर्मल पंवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 116 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए माउंटेन क्लब की टीम ने सात विकेट खोकर 105 रन ही बना पाए। स्कोर कीपर क्लब 10 से रन से विजयी रहा। स्कोर क्लब की ओर से कप्तान निर्मल पंवार ने तीन और प्रियांशु पंवार ने दो विकेट लिए। इस मौके पर अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, आयोजक समिति के अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, दुर्गेश, अमित बिष्ट, शुजल पनाई, चमन, रोबिन रांगड़, अमित, दिवाकर बेलवाल, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख , अनस अहमद, प्रकाश, जोंटी, शाद हसन, गौरव गुसाईं, रवि आदि उपस्थित रहे।