फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Satwik made it to the second quarter final of cricket

Tehri News: क्रिकेट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सात्विक ने बनाई जगह

Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Satwik made it to the second quarter final of cricket
कल कोटीकॉलोनी में टूर्नामेंट का होगा फाइनल
विज्ञापन

नई टिहरी। कोटी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सात्विक-99 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेक व्यू क्लब को 88 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सात्विक-99 क्लब ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन बनाए। जवाब में लेक व्यू 168 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
बुधवार को कोटीकाॅलोनी खेल मैदान में आयोजित दूसरे क्वार्टर फाइनल का जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजवीर भंडारी, टीएचडीसी के एक्ज्यिूटिव पर्सनल आफिसर गबर सिंह पंवार, मोती मोहन चौहान और विजय प्रकाश नौटियाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक कुलदीप पंवार ने बताया कि टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए सात्विक-99 क्लब की टीम ने 15 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें सुरेश ने 33 गेंदों पर 83 और विलास जोशी ने 29 गेंदों पर 73 रन बनाए। लेक व्यू की ओर जगदीप ने एक विकेट लिया। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लेक व्यू की टीम 168 रन बनाकर आलआउट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। केवल शिवम ने 77 और नितिन ने 24 रन बनाए। सात्विक-99 की ओर से गौरव चौहान ने 2, राज और सुरेश ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज रावत, त्रिलोक नेगी, उत्तम पडियाल, दिनेश पंवार,विनोद रावत, दिनेश नेगी,रविंद्र पंवार, कंवल अरोड़ा, अभिषेक सरियाल, असद आलम, प्रवीन पोखरियाल, आशीष, पवन दीप, राकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed