{"_id":"65fc7512736b5bc38c071424","slug":"satvik-99-reached-the-final-after-defeating-laxmi-narayan-club-new-tehri-news-c-5-1-drn1019-376199-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लक्ष्मी नारायण क्लब को हराकर फाइनल में पहुंची सात्विक-99","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लक्ष्मी नारायण क्लब को हराकर फाइनल में पहुंची सात्विक-99
Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कोटी काॅलोनी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सात्विक-99 ने लक्ष्मी नारायण क्लब को 27 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच 18 ओवर का कराया गया, जिसमें विजेता टीम ने 187 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्मी नारायण की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।
कोटी स्पोर्ट्स क्लब की पहल पर आयोजित मैच का बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें सात्विक-99 क्लब की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। सुरेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। लक्ष्मी नारायण की ओर से बादल और अमर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी नारायण की टीम के विशाल ने 32 और मनोज ने 31 रन बनाए, लेकिन टीम के सभी खिलाड़ी 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्मी नारायण क्लब के दिव्यांश 4 ओवर में 3 विकेट लिए। इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, सीएम के ओएसडी मुलायम सिंह रावत ने रिबन काटकर सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर क्लब के संयोजक कुलदीप पंवार, टीएचडीसी इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस नेगी, मैनेजर अजयपाल बिष्ट, समिति के अध्यक्ष मनोज रावत, दिनेश पंवार, त्रिलोक नेगी, उत्तम पडियाल, दिनेश नेगी, असद आलम, रविंद्र पंवार, कंवल अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद