फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sarvodayi workers will investigate the changed circumstances from Corona in villages

गांवों में कोरोना से बदली परिस्थितियों की पड़ताल करेंगे सर्वोदयी कार्यकर्ता

Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sarvodayi workers will investigate the changed circumstances from Corona in villages
कोरोना संक्रमण के बाद गांवों में बदली हुई व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए सर्वोदय कार्यकर्ता साहब सिंह सजवाण और गोपाल भाई बालगंगा घाटी, जलकुर घाटी और यमुना घाटी की पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। यात्रा के दौरान वह गांवों में जाकर लोगों से परंपरागत कृषि, पशुपालन, रोजगार और स्वास्थ्य को लेकर संवाद करेंगे।
विज्ञापन

दो सदस्य दल ने बीते मंगलवार को पत्रकार स्व. कुंवर प्रसून स्मृति कुठिया रामपुर खाड़ी से पैदल यात्रा शुरू की है। 25 किमी का पैदल सफर तय कर बुधवार को सर्वोदय कार्यकर्ता सजवाण और गोपाल भाई नई टिहरी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल से गांवों की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हुई है। इस दौर में शासन-प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गांव के लोगों से संवाद नहीं कर पाए। कोरोना संक्रमण से सामाजिक तानाबाना बदलने के साथ ही सर्वोदय आंदोलन और अन्य सामाजिक आंदोलन में एक ठहराव आ गया है। गांवों में बदली हुई परिस्थितियों की पड़ताल के लिए उन्होंने बीज यात्रा पदयात्रा शुरू की है। बीज यात्रा के दौरान वह बालगंगा घाटी, जलकुर घाटी और यमुना घाटी के गांवों का भ्रमण कर लोगों से संवाद करेंगे। किन-किन गांव के लोग परंपरागत कृषि कर रहे हैं। कोरोनाकाल में लोगों ने खेती को किस तरह से रोजगार का साधन बनाया है। पशुपालन और स्वरोजगार की गांवों में क्या स्थिति है। यात्रा के दौरान इन बातों की पड़ताल की जाएगी। पहले चरण में यात्रा बालगंगा घाटी के गांवों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed