फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Saroj from Tehri becomes a jury member for the Yoga Championship

Tehri News: योगासन चैंपियनशिप की जूरी सदस्य बनीं टिहरी की सरोज

Sat, 17 Oct 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Saroj from Tehri becomes a jury member for the Yoga Championship
नैनबाग (टिहरी)। टिहरी जिले के द्वारिकापुरी (भूटगांव) निवासी सरोज चौहान ने मलेशिया के जोहोर में 10 बीते अक्तूबर को आयोजित द्वितीय पतंजलि राष्ट्रीय स्तर योगासन चैंपियनशिप-2026 में जूरी सदस्य की जिम्मेदारी निभाई। सरोज पिछले तीन वर्षों से दिव्य योग एंड मेडिकल फाउंडेशन में संस्थापक एवं निदेशक नीरज चौधरी के मार्गदर्शन में योग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह इन दिनों फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण भी ले रही हैं। उसके पिता सुमन सिंह चौहान ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। कहा सरोज की उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों को योग व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन



बोर्ड बैठक 23 अक्तूबर को बौराड़ी में
नई टिहरी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक 23 अक्तूबर को बौराड़ी जिला पंचायत सभागार में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में लोनिवि,जल संस्थान, जल निगम, लघु सिंचाई, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


रसोई गैस की ई-केवाईसी में लाएं तेजी और गांव-गांव लगाएं शिविर : एडीएम
नई टिहरी। जिले में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और ई-केवाईसी कराने को लेकर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी अध्यक्षता में पूर्ति विभाग और गैस एजेंसी के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम नेगी ने गैस उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जाने और धीमी प्रगति वाली एजेंसियां कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय में काम पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का ब्योरा उपलब्ध कराने और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सिलिंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एडीएम नेगी ने धीमी प्रगति वाली एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।

बैठक में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सिलिंडर वितरित करने, वितरण की तिथि और समय की सूचना उपभोक्ताओं को पहले देने को कहा। गैस सिलिंडर की घटतौली, वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed