डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और टिहरी टाइगर क्रिकेट क्लब के ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में सम्राट एकेडमी ने आईटीआई हॉस्टल क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराया। मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले अर्जुन बलूनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शुक्रवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग में सम्राट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान असद आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। गौरव परमार ने शानदार कर 48 और अर्जुन बलूनी ने 32 रनों का योगदान दिया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईटीआई हॉस्टल क्लब ने 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। रघुवीर तंवर ने 21 गेंदों में शानदार 48 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए। सम्राट क्रिकेट एकेडमी की ओर से चमन, अर्जुन ने तीन-तीन और दुर्गेश, सलमा ने दो-दो विकेट लिए। सम्राट एकेडमी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मौके पर सरतजा अली, अमित बिष्ट, दीपक धनाई, गौरव, दिवाकर बेलवाल, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख, गोविंद, रोबिन रांगड़, प्रकाश, नदीम शेख, रवि गुनसोला, शाद हसन, सुजीत गुप्ता मौजूद थे। संवाद