{"_id":"68cd61b94b9ba17de10fbe5b","slug":"sakshi-first-in-debate-competition-on-rti-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114712-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आरटीआई पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आरटीआई पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम
Fri, 19 Sep 2025 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से आरटीआई सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों को बताया कि महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वालों के बीच आगामी तीन अक्तूबर को दून विवि में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ. विजेंद्र लिंगवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार से सरकारी विभागों में प्रशासनिक दक्षता और जबावदेही बढ़ाने में मदद मिली है। राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि चंद्रा ने छात्रों को सूचना का अधिकार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी तीन अक्तूबर को दून विवि में आरटीआई विषय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
डॉ. चंद्रा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी राणा प्रथम, सानिया रावत द्वितीय और कशिश असवाल तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. संगीता कैंतुरा, डॉ. संगीता सिदोला, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. करुणा मिश्रा, डॉ. शीला बिष्ट, डॉ. नीलम प्रहरी, डॉ. संगीता खड़वाल, डॉ. भारती नौटियाल और डॉ. अंचला नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद