फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sainik Samman Yatra in Uttarakhand from 21: Ganesh Joshi

उत्तराखंड में सैनिक सम्मान यात्रा 21 से : गणेश जोशी

Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sainik Samman Yatra in Uttarakhand from 21: Ganesh Joshi
चंबा में सैन्य धाम निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में बोलते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : NEW TEHRI
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में स्थापित किए जा रहे सैन्य धाम के लिए प्रदेशभर के शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी को देहरादून में पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने 21 अक्तूूबर से शहीद सम्मान यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। सैन्यधाम में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से शहीदों की वीर गाथाओं को भी सुनाया और दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिस तरह लोग उत्तराखंड में चारधाम के दर्शनों को आते हैं उसी तर्ज पर अब लोग देहरादून में सैन्यधाम को देखने आएंगे। सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के शहीदों के आंगन की मिट्टी से किया जा रहा है। सैन्यधाम में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से शहीदों की वीर गाथाओं को भी सुनाया और दिखाया जाएगा। कहा कि भारत की सेना के दो शहीद बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह जिनकी पूजा होती है, उन दोनों के मंदिर भी सैन्यधाम में बनेंगे। वहां संग्रहालय भी बनाया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ चमोली जिले के ग्राम सवाड़ और पिथौरागढ़ के ब्लॅाक मूनाकोट से सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल ने मंत्री को बताया कि स्वाति पावर प्रोजेक्ट भिलगंना से हटाए गये पूर्व सैनिक कार्मिकों की समस्याएं हल करने और घनसाली में सैनिक विश्राम गृह निर्माण करने की मांग की। बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस चंद (रिटायर्ड ), ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, बीडीओ डीएन बडोला, इंद्र सिंह नेगी, डा. प्रमोद उनियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed