फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Safe Childhood' campaign camp organized at Kasturba Gandhi Vidyalaya

Tehri News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगाया सुरक्षित बचपन अभियान शिविर

Mon, 26 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 26 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
'Safe Childhood' campaign camp organized at Kasturba Gandhi Vidyalaya
नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विशेष जागरुकता अभियान शुरू किया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण करने के लिए जागरुकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार, हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी थीम पर जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में 26 से 31 अक्तूबर तक जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रतापनगर में मेरा बचपन, मेरा अधिकार जागरुकता गोष्ठी आयोजित की गई। प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। प्रत्येक बच्चे को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बचपन वह अवस्था है, जिसमें बच्चे खेलते-कूदते हैं, नई चीजें सीखते हैं, सपने देखते हैं और अपने भविष्य की नींव रखते हैं। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, खुशहाल और सम्मानपूर्ण बचपन पाने का अधिकार है। गोष्ठी में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार ने गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना के बारे में बताया। इस मौके पर रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, प्रधानचार्य राकेश चंदोला, अनुदेशिका अंबिका देवी, दीपाली कैंतुरा, राजपाल सिंह पंवार और बेताल सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed