फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Run awareness campaign to stop female feticide

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को चलाएं जागरूकता अभियान

Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Run awareness campaign to stop female feticide
नई टिहरी में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक लेते डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने बेटियों के प्रति समान व्यवहार, शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया वन स्टॉप सेंटर में महिला उत्पीड़न के अब तक 77 प्रकरण पंजीकृत हुए हैं, जिसमें से 65 का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बाल विकास विभाग को पांच लाख की धनराशि से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन युक्त करीब 1500 स्कूल बैग तैयार करें। कहा कि प्रत्येक माह की 14 और 22 तारीख को पोषण दिवस की तर्ज पर बेटी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर उस माह में जन्मी बेटियों को वैष्णवी, बेबी किट समेत माता, पिता को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतोषजनक लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम का भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, सीएमओ डा. सुमन आर्य, सीओ जूही मनराल, डीपीओ संदीप अरोड़ा, डीइओ बेसिक एसएस बिष्ट, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रश्मि बिष्ट, समिति के सदस्य सुशील बहुगुणा, शांति प्रसाद भट्ट, बीना सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed