फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road of Ragraggaon closed, DM measures 4 km walking distance

रगड़गांव की सड़क बंद, डीएम ने नापी चार किमी पैदल दूरी

Mon, 31 Aug 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Road of Ragraggaon closed, DM measures 4 km walking distance
सौंग बांध का निरीक्षण करने जा रहे डीएम को ठंडापानी से रगड़गांव तक चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। बारिश के कारण मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहा है। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जल्द ही सड़क मार्ग पर यातायात बहाल करने को कहा। रगड़गांव पहुंचकर डीएम ने बांध प्रभावितों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल रविवार को सौंग बांध के निरीक्षण करने जा रहे थे, लेकिन ठंडापानी के समीप बारिश के कारण मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखा है। डीएम ने चार किमी पैदल चलकर रगड़गांव समेत कई ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बांध से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों ने भूमि के बदले भूमि देने, सर्किल रेट बढ़ाने, सौंदणा में नदी पर पुल बनाने, मटियाणगांव से कुंड सकलाना, दुबड़ा से रागड़गांव मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई से जोड़कर सैरा, ऐरल गांव को भी लाभांवित करने की मांग की। डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से बांध परियोजना में पुनर्वास को जो भी नीति बनाई या निर्धारित की जाएगी। उसके तहत ही पुनर्वास और मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र जुवांठा, प्रधान अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed