फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishita won the badminton singles final.

Tehri News: बैडमिंटन का एकल फाइनल मुकाबला ऋषिता ने जीता

Mon, 16 Mar 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Rishita won the badminton singles final.
आउटडोर के साथ सभी खेलों के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे
विज्ञापन

नई टिहरी। पीजी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल फाइनल मुकाबले में ऋषिता ने सीमा को हराकर विजेता बनी। आउटडोर के साथ सभी खेलों के फाइनल मुकाबले आज मंगलवार को खेले जाएंगे।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि पढ़ाई हो या खेल लक्ष्य के बिना अधूरे होते हैं। बिना लक्ष्य के सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जाता है। छात्र-छात्राओं को सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि छात्र खेलों में बेहतर भविष्य बना सकते हैं लेकिन इसके लिए मेहनत जरूरी है। क्रीड़ा सचिव डॉ़ पीसी पैन्यूली ने खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया पहले दिन इंडोर खेल गए। मंगलवार को आउटडोर सहित अन्य सभी खेलों के फाइनल मुकाबले खेलने के साथ खेल प्रतियोगिता संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज बालक वर्ग में दीपक शर्मा ने उमंग रावत को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया है। बालक वर्ग कैरम युगल का फाइनल मुकाबला रूद्राक्ष, निखिल और श्रेयांश,नरेंद्र शाह की जोड़ी बीच खेला जाएगा। इस मौके पर डॉ़ डीपीएस भंडारी, डॉ़ नवीन रावत,डॉ़ सतेंद्र ढौडियाल, डॉ़ डीएस तोपवाल, डॅ़ पुष्पा पंवार, डॉ़ रजनी गुसाईं, डॉ़ वंदना चौहान, डॉ़ पूजा भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed