{"_id":"6952c5bca72a5ff3fc0a779e","slug":"ring-road-will-open-along-tehri-lake-in-the-new-year-tehri-news-c-5-1-drn1086-867658-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नए साल में टिहरी झील के किनारे शुरू होगी रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नए साल में टिहरी झील के किनारे शुरू होगी रिंग रोड
Mon, 29 Dec 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंगादत्त थपलियाल
नई टिहरी। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए टिहरी झील किनारे नए साल- 2026 में रिंग रोड का कार्य शुरू होने की कवायद शुरू हो गई है। कोटी कॉलोनी से डोबरा तक 16 किमी रिंग रोड का सर्वे पूरा हो गया। सड़क निर्माण के लिए झील किनारे बसे 9 गांवों की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। झील किनारे 14 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा और सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ व एक ओर साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
टिहरी झील के किनारे चारों तरफ लगभग 77 किमी रिंग रोड का निर्माण होना है। 1200 करोड़ की इस परियोजना के तहत अलग-अलग चरणों में पर्यटन विकास के कार्य किए जाने हैं। प्रथम चरण में लोनिवि चंबा 16 और लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी को 28 किमी रिंग रोड का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। लोनिवि चंबा ने कोटी कॉलोनी से डोबरा तक 16 किमी रिंग रोड का सर्वे पूरा कर लिया है। सड़क निर्माण के लिए जाख, ज्यूदासू, रामगांव, मरोडा, हडगी, पालीचक, जसपुर, तिवाड़ गांव और पलास के 98 काश्तकारों की लगभग 4.8 हेक्टेयर नाप भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। प्रभावित काश्तकारों को विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय की ओर से मुआवजा भुगतान की कार्रवाई इन दिनों चल रही है।
लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने बताया कि रिंग रोड निर्माण के लिए 24 मीटर चौड़ाई तक भूमि का अधिग्रहण किया गया है। रिंग रोड की चौड़ाई 14 मीटर रखी गई है, लेकिन कुछ स्थानों पर 20 मीटर चौड़ी रोड बनाई जानी है। जहां अधिक चौड़ाई होगी वहां पर व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। इसके अलावा साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना है। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी होने के बाद पेड़ों के पातन का कार्य शुरू हो चुका है।