फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Retiring of former CM Harish Rawat is not right: Kishore

पूर्व सीएम हरीश रावत का संन्यास लेना सही नहीं : किशोर

Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Retiring of former CM Harish Rawat is not right: Kishore
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अभी राजनीति से संन्यास नहीं लेना चाहिए। यह वक्त कांग्रेस को एकजुट करने का है। हरीश रावत को योद्धा बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर 2022 विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेंगी। कहा कोरोना संक्रमण के बाद प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की हो गई है। सरकार को चाहिए कि वह युवाओं को रोजगार देने के लिए दीर्घकालीन स्पष्ट नीति तैयार करे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि पूरे प्रदेश का दौरा करने के बाद उन्होंने पाया कि हर गांव में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई। वहीं भाजपा सरकार सिर्फ इस बात में उलझ गई कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राजनीति से सन्यास लेंगे या नहीं। कहा कि उत्तराखंड में ठेकेदारी से भी युवा वर्ग को सबसे अधिक स्वरोजगार मिलता था, लेकिन सरकार ने छोटे-छोटे टेंडरों की व्यवस्था खत्म कर दी है। ई टेंडरिंग में कई विधायक सीधे दखल दे रहे हैं, जिस कारण आम व्यक्ति को कोई भी ठेका नहीं मिल पा रहा है। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र डोभाल, नवीन सेमवाल, लखवीर चौहान, पंकज रतूड़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed