फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   remember the heroic Gabbar Singh

जयंती पर वीर गबर सिंह को किया याद

Wed, 20 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 20 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
remember the heroic Gabbar Singh
परेड - फोटो : amarujala

प्रथम विश्वयुद्ध के नायक वीर गबर सिंह की जयंती पर बुधवार से तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के जवानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल राइफल के जवानों ने बैंड बाजों की मधुर धुन के बीच रितलिंग परेड कर वीर गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह शहीद वीसी गबर सिंह के पैतृक गांव मंज्यूड़ के ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गढ़वाल राइफल रेजीमेंटर सेंटर के सूबेदार मेजर गोपाल सिंह के नेतृत्व में 25 जवानों की टुकड़ी ने शहीद के स्मारक पर रितलिंग परेड के बाद सशस्त्र सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गांवों से आए लोगों ने स्मारक स्थल पर शहीद को याद किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम पंवार, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, महावीर नेगी, दर्मियान सिंह सजवाण, रतन सिंह गुनसोला, अतर सिंह नेगी, जेपी नौटियाल आदि मौजूद थे। देर शाम को इंटर कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिकता मात्र दिखा मेला
वीसी गबर सिंह मेले में इस साल कुछ खासी चहल-पहल नहीं दिखी। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पहले मेले के दौरान गढ़वाल राइफल की ओर से युवाओं के लिए भर्ती रैली की जाती थी, जिससे युवाओं के बीच मेले के प्रति उत्साह दिखता था। लेकिन पिछले वर्ष से भर्ती भी आयोजित नहीं की जा रही है, जिससे यह मेला औपचारिकता मात्र होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed