{"_id":"5c9ee6f8fece65ce9130bf7882bd61b3","slug":"ready-for-jaunpur-mela-tihari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मेले की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मेले की तैयारियां जोरों पर
नैनबाग (टिहरी)
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में 18 नवंबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर है। यहां अलग समितियों के माध्यम से दो दिवसीय मेले के बाद 28 नवंबर से तीन दिवसीय और उसके बाद चार दिसंबर से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
क्रीड़ा समिति सिलगांव के अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी ने बताया कि 42वां क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं विकास समारोह 18 से 20 नवंबर तक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिबोगी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 19 नवंबर को सीएम हरीश रावत भी शिरकत करेंगे। अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह परोगी के अध्यक्ष रणवीर सिंह सजवाण ने बताया कि 28 से 30 नवंबर को ग्राम परोगी में 22वां अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह आयोजित किया जाएगा। दिसंबर में नैनबाग में भी मेला आयोजित किया जाएगा। पिछड़ी, अनुसूचित जाति, जनजाति क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं विकास समारोह समिति नैनबाग के अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चार से छह दिसंबर को नैनबाग महोत्सव आयोजित किया जाएगा।