फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ration kits provided to the migrant administration

प्रवासी को प्रशासन उपलब्ध कराए राशन किट

Sat, 30 May 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Ration kits provided to the migrant administration
उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने प्रत्येक प्रधान को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच-पांच हजार अग्रिम भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा भोजन व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को दो करोड़ और आपदा फंड में पांच करोड़ की धनराशि निर्गत किए गए थे, लेकिन टिहरी जिला प्रशासन इस धनराशि से अब तक महज पांच लाख ही खर्च कर पाया है। कहा क्वारंटीन सेंटरों में तीन समय का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में कंजूसी न बरते। सीएचसी और पीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदें, किन टेक्निशियन की नियुक्ति के लिए फिलहाल उपनल से व्यवस्था कराएं। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने क्वांरटीन केंद्रों पर भोजन की व्यवस्था करने को कहा। जिला खनिज न्याय की बैठक में प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने न्यास फंड से पांच लाख की धनराशि एसएसपी कार्यालय को देने को कहा। टिहरी विधायक के प्रस्ताव पर आरकोट में दो हैंडपंप लगाने की स्वीकृति दी है। बैठक में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ईई विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि केएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed