{"_id":"e5c9b0c4f4c55e55dbe6d0d0914f3b06","slug":"rape-accused-absconded-from-revenue-outpost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी राजस्व पुलिस चौकी से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी राजस्व पुलिस चौकी से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लॉक के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इस घटना से राजस्व पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। उसे ढूंढने के लिए राजस्व पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एक महिला ने भल्डियाना राजस्व पुलिस में दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह रत्नौगाड़ बाजार से घर आ रही थी, तभी एक होटल में काम करने वाले ओमप्रकाश डबराल (30) पुत्र मंगलानंद निवासी ग्राम अलेरू ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन दुष्कर्म करने के साथ उससे मारपीट भी की।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह छह बजे कमांद पटवारी चौकी का चपरासी उमादत्त डोभाल और होमगार्ड प्रीतम बिष्ट आरोपी को शौच के लिए लेकर गए।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक सतीश बिजल्वाण ने बताया कि इसी दौरान चपरासी को दमे का अटैक पड़ गया। होमगार्ड ने चपरासी को संभालने का प्रयास किया, तभी आरोपी राजस्व चौकी की दीवार फांद कर फरार हो गया। उसकी जंगल में तलाश की जा रही है। ब्यूरो