फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rana broke his fast on the assurance of rehabilitation officers

पुनर्वास के अधिकारियों के आश्वासन पर राणा ने तोड़ा अनशन

Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

पुनर्वास की मांग को लेकर नंदगांव, पिपोला, लुणेटा (भटकंडा), रौलाकोट, गडोली के बांध प्रभावितों का धरना 40 वें दिन भी जारी रहा। जबकि आमरण अनशन पर बैठे डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने पुनर्वास के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर सातवें दिन अनशन समाप्त कर दिया है। पुनर्वास के अधिकारियों ने राणा को जूस पिलाकर अनशन तोड़ा है। अनशनकारी राणा को स्वास्थ्य उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को पुनर्वास के अधिशासी अभियंता डीके सिंह, एसडीएम सदर लक्ष्मीराज चौहान, जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत की मध्यस्ता में प्रभावितों से वार्ता की गई। बताया गया कि 24 जून की उप मंत्री मंडलीय समिति की बैठक का कार्यवृत्त शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा। जबकि पुनर्वास के लिए आईडीपीएल, पशुपालन, दूधूपानी की भूमि का तैयार किया गया है। वन विभाग की ओर से लगाई गई कुछ आपत्तियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि 15  दिन में आपत्तियों का निपटरा कर ऑनलाइन प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 10 जुलाई से अनशन पर बैठे संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणा ने सहमति व्यक्त करते हुए अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। जबकि प्रभावितों ने प्रस्तावित भूमि का प्रस्ताव ऑनलाइन होने तक पुनर्वास निदेशालय में धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर भटकंडा के प्रधान प्रदीप भट्ट, पिपोला विनोद चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट, धनपाल बिष्ट, सीएस रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed