फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ram was born in Ayodhya, people celebrated

Tehri News: अयोध्या में हुआ राम का जन्म, लोगों ने मनाई खुशियां

Sat, 28 Oct 2023 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Oct 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ram was born in Ayodhya, people celebrated
कर्णप्रयाग में रामलीला मंंचन में अ​भिनय करते कलाकार। आयोजक
टिहरी के थत्यूड़ व रमोलगांव, कर्णप्रयाग और उत्तरकाशी में शुरू हुई रामलीला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थत्यूड/लंबगांव। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का जन्म होता है। उनके जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं।
रामलीला मंचन में कुल गुरु वशिष्ठ ऋषि के कहने पर श्रृंगी ऋषि को पुत्रयेष्ठी यज्ञ के लिए अयोध्या बुलाया जाता है। राजा दशरथ श्रृंगी ऋषि को बताते हैं कि अभी तक उनके घर में कोई चिराग नहीं हुआ है। इसके बाद ऋषि अयोध्या में पुत्रयेष्ठी यज्ञ करते हैं जिसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन का जन्म होता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मनरेगा संगठन के अध्यक्ष हरी प्रसाद लेखवार, रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, हरिलाल, हरीश नौटियाल, शिवांश सजवाण, रमन जोशी, संदीप राणा, सुनील सजवाण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रतापनगर ब्लाॅक में ओण पट्टी के रमोलगांव में राम की पूजा के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि इस धरती पर जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे लिए सदैव पूजनीय और अनुकरणीय रहेंगे। रामलीला में श्रवण लीला, कैलाश पर्वत पर तपस्या और श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय रमोला, कोषाध्यक्ष राजमोहन रावत, प्रधान पृथ्वीचंद रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला कमेटी के सौजन्य से 49वीं रामलीला शुरू हो गई। मंचन में रावण, कुंभकर्ण, विभीषण की ओ रसे ब्रह्मा से मिले वरदान एवं कैलाश पर्वत लीला के बाद अयोध्या में राम जन्म का मंचन हुआ। इस मौके पर आदित्य बहुगुणा, तुलाराम सती, बुद्धिबल्लभ सती, चैत सिंह, गिरधारी लाल और रविदत्त सती आदि मौजूद थे।
उत्तरकाशी। विकास भवन लदाड़ी में युवा आदर्श रामलीला समिति की ओर आयोजित रामलीला के पहले दिन रावण तपलीला, कैलाश लीला का मंचन हुआ। मंचन का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया। उन्होंने भगवान राम के जीवन से सीख लेने की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, चंदन पवार, सुनील रोटला, दिनेश भटवान आदि मौजूद रहे।


राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न
चमोली। चमोली में चल रही रामलीला मंचन का राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। भरत और हनुमान राम को अयोध्या की गद्दी तक लाए और भरत ने उन्हें राजगद्दी सौंपी। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि राम के चरित्र से हम सबको अपने जीवन में अच्छी सीख लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed