फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raised demand for redressal of problems

शिक्षकों ने सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप

Mon, 18 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for redressal of problems
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय बोर्ड परीक्षाओं से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग के सौतेला पूर्ण व्यवहार के कारण उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को सुविधाएं न देने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को ड्रेस, विज्ञान उपकरण, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास समेत अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है। उन्होंने लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला मंत्री सुरेंद्र रावत, सतीश थपलियाल, उत्तम नेगी, शशिबाला सेमवाल, कमल बिष्ट, रोशन भट्ट, पंकज पुंडीर, राधाकृष्ण भट्ट, राकेश डबराल, शिवराज राणा, भास्करानंद सेमवाल, दौलत भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed