फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rainy drain threatens houses, crop is getting ruined

बरसाती नाले से मकानों को खतरा, चौपट हो रही फसल

Sat, 17 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rainy drain threatens houses, crop is getting ruined
चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड का बरसाती नाला उनियालगांव, भंगर और कंडारगांव के लिए खतरे का सबब बना है। स्थिति यह है कि बरसात का पानी गांव से होते हुए खेतों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं खड़ी फसल भी चौपट हो रही है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक में कंडारगांव, भंगर और उनियाल गांव के पास ऑल वेदर रोड के तहत बनाए गए बरसाती पानी की निकासी गांव में होने से ग्रामीण चिंतित हैं। उनियालगांव के प्रधान दीवान सिंह पडियार और पूर्व प्रधान कमल सिंह असवाल ने बताया कि नाला बनाते समय ग्रामीणों ने बीआरओ के समक्ष यह समस्या उठाई थी, लेकिन तब उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और पानी की निकासी गांव की तरफ कर दी। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले हुई भारी बारिश का पानी गांव में घुसकर खेतों में चला गया, जिससे तीनों गांव के 140 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही खड़ी फसल भी चौपट हो गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बरसाती पानी की निकासी गांव से दूर नहीं की जाती है, तो खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मौके का निरीक्षण किया गया है। खतरे को देखते हुए बरसाती पानी की निकासी सुरक्षित जगह से करने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। - असामुद्दीन खान, अवर अभियंता बीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed