{"_id":"58c81df34f1c1b6a2d32a284","slug":"rail-project-will-be-evaluated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल परियोजना को परिसंत्तियों का होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल परियोजना को परिसंत्तियों का होगा मूल्यांकन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग 126 किमी रेल परियोजना के निर्माण के लिए अधिग्रहित होने वाले 12 ग्रामों के भवन, अन्य परिसंत्तियों का मूल्यांकन 17 से 31 मार्च तक किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद संबंधित गांव में प्रतिकर भुगतान की कार्रवाई शुरू होगी। अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल ने संबंधित तहसीलदारों को विभिन्न तिथियों में होने वाले मूल्यांकन के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्राड गेज रेल परियोजना के निर्माण में आने वाले परिसंपत्तियों का सर्वेक्षण 17-18 मार्च को बवाणी, 20-21 को अटाली कौडियाला नरेंद्रनगर तहसील, 22-23 को भरपूर, टोल, पंत, बागेश्वर, 24-25 मार्च को लछमोली तहसील देवप्रयाग, 27-28 को मलेथा, 29 को दिवली, 30 को रानीहॉट, 31 नैथाणा तहसील कीर्तिनगर में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम ने बरनवाल ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए 12 टीमें बनाई गई है, जिनमें संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक, भूमि अध्यापित के अमीन, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता, रेलवे विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक ओम प्रकाश मालगुडी, कंसलटेंट एके भदोला, लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मोहम्मद आरीफ खान, कीर्तिनगर के ईई वीपी नौटियाल समेत नायब तहसीलदार विशेष भूमि अध्यापित के जालम सिंह राणा आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन