फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rahul and Aarti won the championship

राहुल और आरती रही क्रीड़ा प्रतियोगिता की चैंपियनशिप

Fri, 08 Apr 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Aarti won the championship
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राहुल पडियार और बालिका में आरती ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन का प्राचार्य डा. पंकज कुमार पांडेय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने के लिए छात्रों के कोच की व्यवस्था और महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल फील्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता के एक हजार मीटर बालक वर्ग दौड़ में राहुल पडियार प्रथम, नीरज बेलवाल द्वितीय, सचिन पुंडीर तृतीय रहे। रस्सी कूद में बालिका वर्ग में रेशमा, बालक में गौरव प्रथम रहे। टेबल टेनिस में बालिका में सपना रावल्टा, बालक में सतीश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कैरम बालक में शुभम, बालिका में सपना प्रथम रही। शतरंज में बालक में आयुष पुंडीर और बालिका में पूजा रांगड़ पहले स्थान पर रही। भारोत्तोलन में सागरपाल और सतीश प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग में राहुल पडियार और बालिका में आरती चैंपियन रही। विजेता, उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए गए। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के प्रभारी डा. राजेश सिंह, डा. संगीता कैंतूरा, डा. अनिल कुमार, डा. संदीप कश्यप, पंकज पांडे, डा. अखिल गुप्ता, डा. बिट्टू सिंह, डा. अंचला नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed