फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raggaon stood first in district level general knowledge competition

Tehri News: जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रगड़गांव रहा प्रथम

Fri, 27 Oct 2023 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Raggaon stood first in district level general knowledge competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जौनपुर ब्लॉक का जीआईसी रगड़गांव प्रथम स्थान पर रहा। जबकि सजवाण कांडा द्वितीय और जीआईसी कीर्तिनगर तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को यहां जीजीआईसी सभागार में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक उमा पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला क्विज समन्वयक जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि छह राउंड की इस प्रतियोगिता में मल्टीपल च्वाइस, राउंड विजुअल, राउंड स्पीच, रैपिड फायर राउंड, वीडियो राउंड और बाजार राउंड के माध्यम से टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग ब्लॉक से 12 कॉलेज ने प्रतिभाग किया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ छह टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 173 अंक लेकर जीआईसी रगड़गांव पहले स्थान पर रहा। जबकि 160 अंकों के साथ जीआईसी सजवाण कांडा दूसरे और 158 अंक के साथ राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर तीसरे स्थान पर रहा। रगड़गांव आगामी राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष दयासागर उनियाल ने अपने पिता समाजसेवी रहे मुरलीधर उनियाल की स्मृति में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर सामान्य ज्ञान क्विज के राज्य समन्वयक देवानंद देवली, प्रधानाचार्य मंजू चौहान, कमलेश जोशी, चैतन्य कुकरेती, पूनम चौहान, अरविंद, ध्यान, प्रवीण कुमार, राजेश कंडवाल, रेनू कठैत और हरीश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed