फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Questions raised on not holding competitions in district headquarters

जिला मुख्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताए आयोजित न करने पर उठाए सवाल

Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on not holding competitions in district headquarters
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जिला मुख्यालय नई टिहरी के बजाय मुनिकीरेती में कराने पर खेल प्रेमियों और खेल प्रशिक्षकों ने रोष जताया। उन्होंने खेल विभाग पर टिहरी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए बौराड़ी में करोड़ों की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया गया है। यह नई टिहरी जिले का केंद्र बिंदु है फिर भी यहां प्रतियोगिताएं नहीं कराई गईं।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 20 अगस्त से ट्रॉयल शुरू होना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में ही कराने पर खेल प्रेमियों ने कड़ी नाराजगी जताई। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक महासंघ के संयोजक कमल नयन रतूड़ी, पूर्व जिला खेल समन्वयक महेश पालीवाल, ब्लॉक समन्वयक विनय परमार, मनोज नेगी, जगवीर महर, राजपाल नेगी, प्रकाश भंडारी, जितेंद्र बिष्ट, दिनेश रावत, आनंद राणा, दाताराम भट्ट, दिनेश जगूड़ी, नरपाल नकोटी का कहना है कि मुनिकीरेती में प्रतियोगिताएं करना दूरस्थ ब्लॉक के बच्चों को बाहर करने की साजिश है। क्योंकि दूरस्थ क्षेत्र के खिलाड़ी खराब मौसम और दूरी की वजह से इसमें प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। इस बाबत जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी का कहना है कि बौराड़ी स्टेडियम में दौड़ के लिए 400 मीटर का ट्रेक नहीं है जिस कारण प्रतियोगिता मुनिकीरेती में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed