{"_id":"676ea53c807f8c6c130a0b56","slug":"pwd-should-prepare-estimate-of-access-road-of-kv-under-construction-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110343-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: निर्माणाधीन केवि के पहुंच मार्ग का इस्टीमेट तैयार करे लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: निर्माणाधीन केवि के पहुंच मार्ग का इस्टीमेट तैयार करे लोनिवि
Fri, 27 Dec 2024 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Dec 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय की मॉनिटरिंग समिति की बैठक में विद्यालय के निर्माणाधीन भवन प्रगति रिपोर्ट लेते हुए डीएम ने प्रांतीय खंड लोनिवि को विद्यालय तक पहुंच मार्ग बनाने का इस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शीतकाल को देखते हुए भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए कंबल और गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने समय-समय पर श्रमिकों का मेडिकल चेकअप कराने के निर्देश भी दिए हैं।
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने निर्माणाधीन विद्यालय भवन की प्रगति रिपोर्ट तलब की। बताया गया कि भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभी तक 30 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। आवासीय भवन और सुरक्षा दीवार का कार्य भी शुरू करने के साथ ही पेयजल कनेक्शन भी ले लिया गया है।
डीएम ने प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी के अधिशासी अभियंता को विद्यालय का मौजूदा पहुंच मार्ग के कार्यों का इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने और कार्यदायी संस्था को पहुंच मार्ग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि स्थायी विद्यालय भवन के लिए विद्युत लाइन और पेयजल लाइन शिफ्टिंग के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य किया जा रहा है। विद्यालय भवन में बाल वाटिका बनाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से इस्टीमेट बनवाने को कहा गया। उसके बाद डीएम ने बौराड़ी घंटाघर में स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकालय के भूतल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।