फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   PWD could not build five km road for 12 years

12 साल से पांच किमी सड़क नहीं बना पाया पीडब्लूडी

Sat, 11 Dec 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
PWD could not build five km road for 12 years
थौलधार ब्लाक में मंजखेत से मौरियाणा तक पांच किमी सड़क नहीं बनाए जाने से काश्तकार खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से वंचित गांव के काश्तकार बड़ी मात्रा में नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं, लेकिन मोटर मार्ग नहीं होने से उन्हें अपनी उपज सड़क तक पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि से लगातार सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग कोई रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक में लालुरी से मंजखेत तक वर्ष 2008 में सड़क बनाई गई थी। उसके बाद से सिलगांव, गडकुली, वल्ला और धनचोली के ग्रामीण मंजखेत से आगे मौरियाणा तक पांच किमी सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि सड़क बनाने के लिए ग्रामीण जमीन देने को तैयार हैं, जिसमें एक किमी वन भूमि पड़ती है, लेकिन लोनिवि वन विभाग से एक किमी की एनओसी भी नहीं ले पा रहा है। सड़क नहीं होने से बीमार लोगों को सड़क पहुंचाना मुश्किल होता ही है। पांच किमी सड़क बन जाती, तो उन्हें ब्लाक मुख्यालय कंडीसौड़ और बाजार चिन्यालीसौड़ आनाजाना आसान हो जाता। इस बाबत लोनिवि चंबा के सहायक अभियंता किशोर कुमार ने कहा कि वन विभाग को भेजा गया है। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव सर्किल ऑफिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क को लेकर कुछ दिनों तक ग्रामीणों का विवाद रहा। अब विवाद सुलझा दिया गया है। लोनिवि और वन विभाग को सड़क के प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी औपचारिकता पूरी होते ही सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
-प्रीतम पंवार, विधायक, धनोल्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed