फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Put kiosks in parking space

वाहन पार्किंग की जगह अतिक्रमणकारियों ने घेर डाली

Tue, 20 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Put kiosks in parking space
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आगराखाल बाजार में पिछले कई दिन से अवैध अतिक्रमण लगातार बढ़ता रहा है। ऑल वेदर परियोजना के तहत बीआरओ ने आगराखाल में सड़क काफी चौड़ी कर दी है। पुलिस चौकी के समीप वाहन पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है, लेकिन दबंगों ने वहां खाली जगह पर रातों रात खोखे बना डाले हैं। इससे वाहन पार्किंग के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है। वाहन होटल और दुकानों के आगे सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस बाबत तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बताया कि आगराखाल में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण की शिकायत नहीं मिली है। मौके का निरीक्षण कर राजस्व उप निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण हुआ है, तो उसे तुरंत ही हटा दिया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed