फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   pumping yojna not complete

पंपिंग योजना पूर्ण नहीं किए जाने पर भाजपाई मुखर

Mon, 07 Dec 2015 08:58 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Mon, 07 Dec 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
सारज्यूला और कोश्यार पंपिंग योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों की जांच की मांग को लेकर भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कार्य पूरा कराने के लिए धनराशि जारी नहीं कर रही है, जिससे चंबा और जाखणीधार ब्लॉक के दर्जनों गांवों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सारज्यूला और कोश्यार ताल पंपिंग योजना का कार्य वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे योजना से लाभान्वित होने वाले 200 गांव-तोक के लोगों को पेयजल से वंचित रहना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए भाजपाइयों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार से पूरी धनराशि मिलने के बावजूद राज्य सरकार 10 प्रतिशत राशि जारी नहीं कर रही है, जिससे कार्य लटका हुआ है। भाजपा के टिहरी विधानसभा संयोजक धन सिंह नेगी ने कहा कि दोनों योजनाओं पर अब तक लागत का 90 प्रतिशत 42 करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है, जिससे महज 55 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। अब विभाग फिर से 16 करोड़ की मांग कर रहा है। उन्होंने योजनाओं की कार्य गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


धरना देने वालों में जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, चंबा कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, शकुंतला, सुमित्रा पुंडीर, उर्मिला देवी, सरोजनी रतूड़ी, कांतिराम, नीतू देवी, राजेंद्र कुमाईं, रामनाथ, पुष्पा भट्ट, कुसुम चौहान, उदय रावत, अजयपाल नेगी, हरि सिंह पुंडीर और गोपीराम चमोली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed