फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Public representative mobilized to protest against opening of liquor store

शराब की दुकान खोलने के विरोध में जनप्रतिनिधि लामबंद

Mon, 21 Sep 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Public representative mobilized to protest against opening of liquor store
नई टिहरी के गडोलिया में शराब की दूसरी दुकान न खोलने की मांग को लेकर डीएम से मिलने आए स्थानीय जनप्र? - फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर गडोलिया में शराब की दूसरी दुकान न खोलने की मांग की। कहा कि गडोलिया में पहले से ही शराब की दुकान संचालित हो रही। ऐसे में दूसरी दुकान खोलने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने जल्द शराब की दुकान खोलने का निर्णय वापस न लिए जाने पर उग्र आंदोलन शुरू कर पूर्व से संचालित दुकान को भी बंद करवाने की चेतावनी दी। दूसरी ओर, स्थानीय विधायक डा. धन सिंह नेगी भी डीएम को पत्र भेजकर शराब की दुकान खोलने पर तत्काल रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि गडोलिया (पीपलडाली) ग्रामीण बाजार होने के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग भी है। यहां पर पहले से ही शराब की दुकान है। ऐसे में एक ही स्थान पर दूसरी दुकान खोलना उचित नहीं है। ज्ञापन में बताया कि जैसे ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी और महिलाओं को शराब की दूसरी दुकान खोलने की जानकारी मिली है। उनमें रोष बना है। वह लगातार दुकान न खोलने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने इस संबंध में शासन को अवगत कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, प्रधान रामप्रताप सेमवाल, त्रिलोक बिष्ट, प्रकाश लाल, राकेश लाल, धर्म सिंह गुनसोला, क्षेत्र सदस्य कुलदीप गुनसोला, राहुल भारती, गुलाबी देवी, पूजा कुमाईं, पूर्व प्रधान विनोद चमोली, प्रताप राणा शामिल रहे। बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने भी गडोलिया में शराब की दूसरी दुकान खोलने पर विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed