{"_id":"0e862112e9c98b699995cb7c6a42ff40","slug":"protest-of-jakh-koti-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाख-कोटीकालोनी मार्ग बंद करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाख-कोटीकालोनी मार्ग बंद करने का विरोध
नई टिहरी
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण के चलते जाख-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर पांच मार्च तक यातायात बंद करने पर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया है। गुस्साए लोगों ने जाख में धरना देते हुए कहा कि वाहनों का संचालन बंद करने से तिवाड़गांव, रामगांव और हडगी क्षेत्र के लोगों को कोटी कालोनी पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सड़क जल्द नहीं खोली गई, तो लोनिवि और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
जाख-कुठ्ठा सड़क निर्माण के चलते एसडीएम ने जाख-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पांच मार्च तक अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मानना है कि मोटर मार्ग के ठीक ऊपर सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी से पत्थर-मलबा गिरने से दुर्घटना का भय बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में लोनिवि को सावधानी बरतनी चाहिए। थौलधार के कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार ने कहा कि तिवाड़गांव, रामगांव और हडगी क्षेत्र से हर दिन दर्जनों नौकरी पेशा और व्यापारी कोटी आवागमन करते हैं। जाख से सड़क बंद करने से उन्हें सात किमी का सफर 50 किमी में तय करना पड़ रहा है। उन्होंने यातायात सुचारु रखने की मांग की है। धरना देने वालों में प्रधान बचनी देवी, अनीता देवी, दिनेश लाल, गब्बर सिंह पंवार, देवेंद्र रावत, महीपाल रावत, चतर सिंह, संपत लाल और चैत सिंह पंवार आदि शामिल थे।