फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protest held to get justice for Ankita

Tehri News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए दिया धरना

Tue, 27 Feb 2024 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Protest held to get justice for Ankita
श्रीनगर पीपल चौंरी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अंकिता के माता पिता व अन्य ----- संवाद
माता-पिता ने सरकार पर लगाए आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन

श्रीनगर। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता व अन्य लोगों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान अंकिता के पिता विरेंद्र भंडारी ने सरकार पर आरोपियों को बचाने व अपना वायदा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
रोडवेज अड्डा स्थित पीपलचौरी में धरना प्रदर्शन के दौरान अंकिता के पिता विरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने कहा कि सरकार की मंशा अंकिता को न्याय दिलाने की नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन वीआईपी की कॉल रिकार्ड और लोकेशन की जांच तक करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी पुलकित, विधायक व तत्कालीन एसडीएम तथा पटवारियों को सजा से बचाने में सरकारी मदद दिए जाने, अंकिता केस के पैरोकारों की पत्नी, बहन, बेटियों का उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है, उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में आशुतोष नेगी, आशीष नेगी, रेशमा, डाॅ. मुकेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed