{"_id":"693fff352a7148000e004198","slug":"protest-held-against-the-implementation-of-four-labor-codes-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116264-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चार श्रम संहिता लागू करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चार श्रम संहिता लागू करने के विरोध में किया प्रदर्शन
Mon, 15 Dec 2025 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। केंद्र सरकार की ओर से चार श्रम संहिता लागू करने के विरोध में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े लोगों ने श्रम विभाग में प्रदर्शन किया। चार श्रम संहिता लागू करने को मजदूर विरोध बताया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के माध्मय से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। श्रम संहिताओं को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की।
सीटू के जिला सचिव चिंतामणि थपलियाल के नेतृत्व में सोमवार को श्रम विभाग कार्यालय में पहुंचे। चार श्रम संहिता लागू करने के विरोध में वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने मजदूरी संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 व उपजीविका सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 को संसद में विपक्षी सांसदों के निष्कासन के बाद एक तरफ पास कर कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा, लक्ष्मी नेगी, राजेश चमोली, रतन सिंह पंवार, श्रीपाल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद