फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protest against atrocities happening in Bangladesh

Tehri News: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities happening in Bangladesh
विभिन्न संगठनों ने की सरकार से राजनीतिक कदम उठाने की मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार की रक्षा के लिए सनातन चेतना मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सम्मेलन आयोजित किया। साथ बौराड़ी गणेश चौक में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में कूटनीति और राजनीति कदम उठाने की मांग की। बाद में कलेक्ट्रेट जाकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
गणेश चौक बौराड़ी में सनातन चेतना मंच की पहल पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मानव उत्थान समिति, राज विद्या केंद्र, भारत स्वाभिमान मंच, नागरिक मंच, व्यापार मंडल, गुरुद्वारा प्रबंध समिति, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद, हिमालय पर्यटन संगठन सहित अन्य संस्था के लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन

संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार, विभाग प्रचारक पारस, विद्या भारती संभाग निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, राज विद्या केंद्र के भगवान चंद रमोला ने कहा कि भारत की सरकारों ने बांग्लादेश के निर्माण के लेकर उसे आगे बढ़ाने में हर संभव मद्द की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, कमल सिंह महर, नलीन भट्ट, सुशील कोटनाला, यशपाल सजवाण, विनोद रतूड़ी, उदय रावत, खेम सिंह चौहान, जगजीत नेगी, रामानुज बहुगुणा मौजूद थे।



कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नई टिहरी। बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता यहां हनुमान चौक में एकत्रित हुए। उन्होंने बांग्लादेश और केेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बांग्लादेश में हर दिन हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में मौन साधे हुए है। बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने पर कड़ा आक्रोश जताया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महामंत्री विजय गुनसोला, मुरारीलाल खंडवाल, देवेंद्र नौटियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत,साहब सिंह सजवाण, हरि सिंह मखलोगा, गंगा भगत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed