फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Proposal passed to improve health services of CHC

Tehri News: सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का प्रस्ताव पारित

Fri, 24 Oct 2025 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 24 Oct 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
Proposal passed to improve health services of CHC
सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में जौनपुर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों के सामने उपचार के लिए देहरादून जाने की मजबूरी बनी हुई है। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ही अन्य कई प्रस्ताव पारित किए गए।
शुक्रवार को जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय के एक होटल में संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने थत्यूड़ से जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज सेवा लगाने, देहरादून से उत्तरकाशी आने-जाने वाली रोडवेज बस सेवा का स्टॉपेज ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में बनाने, श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में शिविर लगाने, ब्लॉक के भवन पर संचालित उपकोषागार को बाजार में शिफ्ट करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण कार्याें की गुणवत्ता प्रभावित होने से सरकारी धन की बरबादी हो रही है। संगठन की अगली बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में संगठन के महासचिव बचन दास भारती, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद गौड़, मेहरबान सिंह पंवार, सुंदरलाल भट्ट, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, ओम प्रकाश, धर्मदास और दिलदास भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed