फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Problems of Tehri Dam affected are not being resolved

टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान

Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Problems of Tehri Dam affected are not being resolved
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की एक बैठक में टिहरी बांध के कारण प्रभावितों को हो रही समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि पुनर्वास नीति में प्रभावित परिवारों को 15 रुपये प्रतिमाह बिजली देने का प्राविधान था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की सरकार नीति के अनुसार लोगों को सुविधाएं मुहैया नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन

कामरेड चंद्रमोहन रांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध के करण प्रतापनगर ही नहीं, बल्कि जिलेवासियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बताया कि डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। लंबगांव से जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण कई किमी पैदल चलकर वैक्सीन लगवाने को मजबूर है। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला सचिव जगमोहन रांगड़, राज्य कमेटी के सदस्य भगवान सिंह राणा, सुमेर सिंह रावत, देवेंद्र पोखरियाल और महिमा किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed