{"_id":"9af48d959dd17c1ef70617a89747b147","slug":"private-form-fill-from-25-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फरवरी से भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 फरवरी से भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने प्राइवेट परीक्षा ऑन लाइन फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। 25 फरवरी से ऑन लाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में सिर्फ स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
स्नातक के लिए परीक्षा शुल्क 1250 रुपये और स्नातकोत्तर के लिए 1450 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान छात्र-छात्राएं अपने बैंक खाता या फिर भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी शाखा से जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने का लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। विवि प्रशासन ने पहले 15 फरवरी से परीक्षा फार्म ऑन लाइन भरने की तिथि घोषित की थी, लेकिन विवि के पोटल में तकनीकी दिक्कतें होने के चलते परीक्षा फार्म का फारमेंट वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को विवि प्रशासन ने 25 फरवरी से ऑन लाइन फार्म भरने की विधिवत घोषणा कर दी है।
विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि दो दिन के अंतर्गत विवि की वेबसाइट पर फार्म ऑन लाइन छात्रों को उपलब्ध हो जाएंगे। बताया कि पहले चरण में सिर्फ बीए प्रथम, बीकॉम प्रथम, एमए प्रथम और एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के फार्म भरे जाएंगे।
स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय वर्ष के कुछ कॉलेजों के बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने के कारण द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 10 दिन के अंतर्गत सभी कॉलेजों के बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।