{"_id":"68a31573d9c941340f071751","slug":"principal-promotion-exam-supporting-forum-did-not-join-the-strike-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114111-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच हड़ताल में नहीं हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच हड़ताल में नहीं हुआ शामिल
Mon, 18 Aug 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के विरोध में शिक्षक संघ ने घोषित की थी चॉक डाउन हड़ताल
नई टिहरी। प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच ने विभागीय पदोन्नति परीक्षा का समर्थन किया है जिससे मंच के सदस्य राजकीय शिक्षक संघ की ओर से प्रस्तावित चॉक डाउन हड़ताल में शामिल नहीं हुए। मंच ने कहा कि वरिष्ठता निर्धारण का मामला न्यायालय में होने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई है जिससे रिक्त पदों को विभागीय पदोन्नति परीक्षा से ही जल्द भरा जा सकता है।
विभागीय पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच के प्रदेश संयोजक बृजेश पंवार ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य के पद शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने की मांग को लेकर 18 अगस्त को चॉक डाउन हड़ताल घोषित की थी। लेकिन विभागीय पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच चॉक डाउन हड़ताल में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मंच विभागीय पदोन्नति परीक्षा का समर्थन करता है। प्रदेश में करीब बारह सौ से अधिक प्रधानाचार्य के पद पांच-छह साल से रिक्त चल रहे हैं।
वरिष्ठता का मामला न्यायालय में होने के कारण रिक्त पद पदोन्नति से भरने में लंब समय लग सकता है। जिससे मंच विभागीय पदोन्नति परीक्षा के समर्थन में है। मंच के जिला संयोजक राजेश रमोला ने कहा कि जिलेभर में अधिकतर शिक्षकों ने 18 अगस्त को रोज की तरह शिक्षण कार्य जारी रखा। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा के बावत वह आगे भी शिक्षण कार्य निरंतर जारी रखेंगे।
विज्ञापन
मंच के अनिल राणा, हेमलता बिष्ट, मनमोहन सजवाण, संजीव बडोनी, शिव प्रकाश उनियाल, कुलवीर सिंह नेगी, पूनम, सरस्वती सेमवाल, श्वेता भद्री, आरती बिष्ट, मीना सकलानी, संगीता रावत, रोशनी नेगी, प्रभा राणा,जसवंत लाल, जयेंद्र सिंह रावत,यशोदा पंवार और दिगपाल सिंह रावत आदि ने कहा कि हमने प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है।