फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Presiding and polling officer-first election training started

पीठासीन और मतदान अधिकारी-प्रथम का चुनाव प्रशिक्षण शुरू

Wed, 19 Jan 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Presiding and polling officer-first election training started
नई टिहरी के कर्मियों को ईवीएम की जानकारी देते मास्टर ट्रेनर सतीश नौटियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विधानसभा चुनाव को लेकर पीठासीन और मतदान अधिकारियों का पहले चरण का चुनाव प्रशिक्षण जिला पंचायत और नगर पालिका प्रेक्षागृह में शुरू हो गया। 24 जनवरी तक दोनों वर्ग के 2860 कार्मिकों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नमामी बंसल ने मतदान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कहा कि कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए सभी तरह की जानकारी प्रशिक्षकों से प्राप्त कर लें। शंका होने पर उनसे सवाल जवाब भी करें। मास्टर ट्रेनर/ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि 19 से 24 जनवरी तक 480 पोलिंग पार्टियों के 2860 पीठासीन और मतदान अधिकारी-प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि कर्मियों को मतदान करने, वीवीपैट, सीयू, बीयू का प्रशिक्षण दिया गया। नगर पालिका में 17 और जिला पंचायत में 19 टेबल लगाकर ईवीएम से वोट देने, वोट कास्ट होने पर बीपिंग, मशीन की क्लोजिंग, वीवीपैट से गणना के बारे में जरूरी जानकारी दी गई। ईवीएम ट्रेनर मेजर सिंह पुंडीर ने बताया कि इस बार एम-3 स्टैंडर्ड की वीवीपैट मशीनों को उपयोग चुनाव में किया जाएगा। जो एम-2 का अपग्रेड वर्जन है। इसमें 24 बैलेट जोड़ने के साथ ही सीयू पर डिसप्ले होगा। इस मौके पर ट्रेनर डा. संजीव नेगी, दीपक रतूड़ी, डीएस भंडारी, सुशील चंद्र तिवारी, मनोज असवाल, जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी, शरदा शर्मा, इंद्रेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed