{"_id":"64a58759dc52fe44910da12c","slug":"preparations-have-started-for-the-24th-new-tehri-news-c-5-1-drn1030-193065-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जरूरी दिशा-निर्देश दिए
नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
बुधवार को नरेंद्रनगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि 15 जुलाई को यहां मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। आगंतुकों के लिए वाहन व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, भोजन, फर्नीचर, कंप्यूटर उपकरण, लेखन सामग्री और बैठने आदि की व्यवस्था चर्चा की गई। बताया गया कि बैठक नरेंद्रनगर में स्थित वेस्टिन होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. मनु जैन, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन