फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pratapnagar block will get Deen Dayal Upadhyay Panchayat Award

प्रतापनगर ब्लॉक को मिलेगा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार

Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pratapnagar block will get Deen Dayal Upadhyay Panchayat Award
प्रतापगनर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला को पीएम भेंट करेंगे पुरस्कार। - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर विकासखंड को केंद्र सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2020-21 के लिए चुना है। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला को पुरस्कार भेंट करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष पंचायतों में बेहतर कामकाज के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन करती है। 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने बाद प्रदीप चंद्र रमोला ने बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के विकास से लेकर ब्लॉक की बेहतर व्यवस्थाओं का काम किया है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद्र रमोला ने बताया कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों से लेकर क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग के पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, संजू देवी रांगड, रीता राणा, नीलम बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख कामना देवी, कनिष्ठ प्रमुख संगीता देवी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र महर, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, संगीता देवी, चंद्रवीर रावत, गोविंद रावत, सुमेर सिह रावत, गौरी लाल आदि ने पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed