फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Power on the eye-cap breaches anger

बिजली की आंख-मिचौली पर फूटा गुस्सा

Tue, 26 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 26 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

हेंवलघाटी में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार कहने पर भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को बिल जमा करने निगम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


हेंवलघाटी क्षेत्र के खाड़ी, मौण, खतियाड़, कुड़ी, स्वीर, आमपाटा, पाली, चौंपा, पिपलेथ सहित दर्जनों गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई स्थानों पर बिजली की तारें झूल रही हैं और विद्युत बिल मनमर्जी से भेजे जो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को विद्युत बिल जमा करने आए ग्रामीणों ने जेई सुनील कुमार का घेराव कर विरोध जताया। कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो जाती, तब तक बिजली का बिल जमा नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने कहा कि बिजली की आंख मिचौली के कारण स्कूली छात्रों का पठन-पाठन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में दर्जनों स्थानों में बिजली की झूलती तारों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। बिल भी मनमर्जी से भेजकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। घेराव करने वालों में  शीशपाल सजवाण, महावीर रौतेला, उमराव सिंह पंवार, राजपाल गुसाईं, नरेंद्र रौतेला, बिजेंद्र सिंह, धर्म सिंह मंद्रवाल, रतन सिंह पंवार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed